लज्जापुरी-चमरी मार्ग पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ होगी कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के चमरी-लज्जापुरी मार्ग पर सरकारी भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटेगा। सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए कॉलोनी के लोग एक बार फिर से हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। इस संबंध में हाई कोर्ट ने जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा को तीन माह के अंदर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष लज्जापुरी और चमरी में सड़क चौड़ीकरण के दौरान अतिक्रमण का मुद्दा जोर-शोर से गर्माया था। कुछ लोगों ने अपने घर को नगर पालिका द्वारा नोटिस मिलने पर तोड़ दिया था लेकिन कुछ ने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया है। ऐसे में कुछ लोग एक बार फिर हाई कोर्ट पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586



























