👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की 15 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय छात्रा कक्षा आठ में पढ़ती है जो कि 30 मार्च को अकेली थी। पड़ोस में रहने वाले अमरदीप, सचिन और पायल उनके घर आए और बहला फुसलाकर छात्रा का अपहरण कर लिया और फरार हो गए। छात्र के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

























