क्षत्रिय सम्मेलन कोई छाप नहीं छोड़ पाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना में आयोजित क्षत्रिय सम्मेलन क्षेत्र में कोई छाप नहीं छोड़ सका। सम्मेलन बिना किसी ठोस निर्णय के भाजपा शीर्ष नेतृत्व की आलोचना के साथ सम्पन्न हो गयी। सम्मेलन में उम्मीद के मुताबिक भीड़ भी नहीं जुट पाई। भीड़ न जुटने से नाश्ता आदि भी धरा रह गया।
क्षत्रिय महासम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिए खूब ढिंढोरा पीटा गया और आयोजन के दिन लम्बा-चौड़ा टैंट लगाया गया, साथ दी दावा किया गया कि सम्मेलन में क्षत्रिय समाज के करीब 50 हजार लोग पहुंचेगे परंतु सम्मेलन में पहुंचे लोगों की तादाद अंगुली पर गिनी जा सकती थी। सम्मेलन को किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह व भूतपूर्व प्रधानमंत्री वी.पी सिंह की पौत्री मंजरी सिंह ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार खुफिया तंत्र ने क्षत्रिय समाज के महासम्मेलन में उपस्थित, वक्तों तथा खर्च आदि की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी गई है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर



























