हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चैत्र नवरात्रि के अंतिम व्रत दिन नवमी को 9 कन्याओं का पूजन कर भोजन प्रसाद ग्रहण कराया। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा की महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय ने पूर्ण श्रद्धा से व्रत रखकर व्रत के अंतिम दिन नवमी को माँ दुर्गा के सिद्धिदात्री देवी रुप का विशेष पूजनकर हवन किया। दो से 10 वर्ष की देवी स्वरूपा कन्याओं का चरण धोकर, चुनरी, तिलक व माल्यार्पण कर विधिवत पूजन करने के साथ भोजन ग्रहण कराया। माता के साथ चलने वाले लांगुरिया का भी पूजन किया और दशमी तिथि को पारण करेंगी। अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने कहा कि देवी भागवत पुराण, माँ दुर्गा सप्तसती व अन्य धर्मग्रंथों में नवरात्रि में 9 दिन का ही देवी के 9 स्वरूपों के पूजन व व्रत का विधान बताया गया है। तभी सम्पूर्ण शुभ फल की प्राप्ति होती है। नवरात्रि में अष्टमी तिथि व्रत का तो और भी अधिक महात्मम्य बताया गया है। परन्तु इस क्षेत्र में परम्परा के नाम पर अधिकांश लोग अष्टमी को ही व्रत को सम्पूर्ण मानकर व्रत तोड़ देते है जो धार्मिक व शास्त्रीय दृष्टि से उचित नहीं है। यदि नवरात्रि का व्रत रखते है तो पूरे 9 दिन यदि संभव नहीं हो तो प्रथम व अष्टमी या सप्तमी, अष्टमी व नवमी का व्रत करना चाहिए मातारानी सभी पर कृपा करें.
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537



























