स्कूलों पर काला बाजारी करने का लगाया आरोप
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने बुधवार को गन्ना समिति सिंभावली पर मासिक पंचायत की जिसमें प्रमुखता से मांग की गई की सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबें लागू की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल व संचालक अपनी किताबें छपवाकर बच्चों और अभिभावकों को एक ही दुकान से किताब खरीदने के लिए बाध्य करते हैं। दूसरी किताबें स्कूल में नहीं चलती। यह एक तरह की कालाबाजारी है। इसी के साथ खाद का मुद्दा भी गर्माया। किसानों ने कहा कि अक्टूबर के महीने से खाद नहीं मिल रही जिसकी वजह से किसान बेहद परेशान है। ऐसे में गन्ना समिति से मिलने वाली खाद को उन्हें मिले। मासिक पंचायत की अध्यक्षता कटार सिंह और संचालन राम सिंह ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष पवन हूण, विनोद तोमर, शिवकुमार, सचिन कुमार, जितेंद्र कुमार आदि किसान उपस्थित रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606



























