हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स हापुड़ में एनुअल फेस्ट के तहत स्पोर्ट्स मीट – 2024 का दो दिवसीय आयोजन को बड़ी धूमधाम से किया गया।
स्पोर्ट्स फेस्ट का शुभारम्भ 15 अप्रैल 2024 को जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स हापुड़ के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ आयुष सिंघल, सचिव डा० रोहन सिंघल बतौर मुख्य अतिथि एवं डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डा० सुभाष गौतम आदि ने फीता काटते हुए किया।
स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर्स गौरव त्यागी, अंकित नागर एवं स्पोर्ट ऑफिसर अंकित राठी ने बताया कि संस्थान में छात्र -छात्रों के लिए अनेको प्रकार के खेलो का आयोजन जैसे एथलेटिक्स गेम्स – 100, 200, 400 मीटर रेस, शॉटपुट, जेवेलिन, डिस्क थ्रो एवं लॉन्ग जम्प व इंडोर गेम्स चैस, कैरम बोर्ड आदि का आयोजन किया गया जिसमे सभी छात्र छात्राओ ने अपनी रूचि के अनुसार बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। संस्थान में अन्य दूसरे खेल जैसे क्रिकेट, टग ऑफ़ वॉर, वॉलीबाल, खो-खो, शॉटपुट, डिस्क थ्रो,100, 200, 400 मीटर रेस ,इंडोर गेम्स चैस, कैरम बोर्ड आदि का सफलतापूर्बक आयोजन सम्बंधित खेल प्रभारियों के नेतृत्व में किया गया।
जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के स्पोर्ट ऑफिसर अंकित राठी ने बताया कि प्रथम दिवस गेम्स के आयोजित खेलो में इंडोर गेम्स चैस टीम के विजेता प्रथम स्थान पर मनी वशिष्ठ, द्वितीय स्थान पर निरुपम एवं तृतीय स्थान पर गर्व, कैरम टीम के विजेता प्रथम स्थान पर चिराग व ऐश्वर्या, द्वितीय स्थान पर हर्षित व खुसी एवं तृतीय स्थान पर मोहम्मद नादिर व मोहम्मद नासिम रहे। बी०बी०ए० व बी०सी०ए० सम सेमेस्टर प्रोग्राम की प्रोफेशनल पैंथर क्रिकेट टीम ने मेडिकल प्रोग्राम की टीम को हराकर क्रिकेट मैच का ख़िताब अपने नाम किया।
क्रिकेट मैच के शानदार प्रदर्शन पर संस्थान के माननीय मैनेजमेंट ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए प्रोफेशनल पैंथर टीम को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये। स्पोर्ट मीट की समाप्ति पर जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के माननीय मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ आयुष सिंघल,सचिव डा० रोहन सिंघल एवं डायरेक्टर जनरल प्रो०डा० सुभाष गौतम ने निर्णायक मंडल के परिणामो के आधार पर विजेता टीम को प्रमाण पत्र मैडल ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया तथा संस्थान के सचिव डा० रोहन सिंघल ने कहा कि खेल से सभी खिलाड़ियों का केवल शारीरिक ही नहीं अपितु मानसिक विकास भी होता है तथा हापुड़ जनपद में जे. ऍम .एस. स्पोर्ट्स एकडेमी के तहत हापुड़ के सभी कॉलेज के छात्र-छात्राये भी स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहे है। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर व हापुड़ के चैस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ आयुष सिंघल ने सभी विजेता टीम के खिलाड़ियों को शुभाशीष व आशीर्वाद देते हुए जे. ऍम .एस. स्पोर्ट्स एकडेमी की सुविधाओं पर गहनता से प्रकाश डाला विश्लेषण किया।
स्पोर्ट्स मीट के सफल समापन पर संस्थान के महानिदेशक प्रो० डॉ सुभाष गौतम ने सभी विभागाध्यक्षो, प्राध्यापकों, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर्स, स्पोर्ट्स ऑफिसर आदि की सराहाना करतें हुए स्पोर्ट्स मीट को छात्र-छात्रों के हित में बताया और कहा कि पूर्व वर्षो की भाति संस्थान के मैनेजमेंट ने अपने सभी छात्र छात्रों का खेल के प्रति रूचि जाग्रत करने के लिए कोई कसर बाकि नहीं छोड़ी है। स्पोर्ट्स मीट को सफल बनाने के लिए संस्थान के सीनियर छात्र छात्रों का एवं मैनेजर गौरव शर्मा का विशेष योगदान रहा।
अंत में महानिदेशक डॉ सुभाष गौतम ने संस्थान के मैनेजमेंट का आभार प्रकट किया तथा सभी विजेता टीम के सदस्यों को एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























