मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में लगी आग पर पाया काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की थाना रोड पर स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर बुधवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण करने लगी। इसके बाद लोगों ने अग्निशमन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने समय रहते आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर कस्बे के थाना रोड पर स्थित एक मकान में हवन चल रहा था जिसकी चिंगारी बराबर वाले मकान में बने कमरे तक पहुंच गई। चिंगारी ने आग का रूप ले लिया जिससे वहां रखा फर्नीचर, गद्दा आदि आग की चपेट में आ गया। धुआं उठता देख लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586



























