हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के बैंक कॉलोनी चमरी में घर से सब्जी लेने जा रहे एक युवक को कुछ लोगों ने जमकर पीटा। इस दौरान उसके हाथ की हड्डी टूट गई जिसका 9 अप्रैल को चिकित्सकों ने ऑपरेशन भी किया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मामला 8 अप्रैल का है, जब प्रशांत सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहा था। पीड़ित की मां हेमलता ने बताया कि रास्ते में ही रकम सिंह, तरुण, सचिन और सुंदर ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज कर अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए तभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसके हाथ की हड्डी का ऑपरेशन किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होलसेल दामों पर खरीदें फैंसी हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक तिजोरी भी उपलब्ध: 9837035492

























