हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव मसोता में मंगलवार की सुबह क्षेत्रवासियों ने पेड़ से एक शव लटका देखा जिसे देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान हरियाणा के जिला मेवात के थाना नूँह क्षेत्र के गांव सूद ताबड़ों निवासी 26 वर्षीय सुरेंद्र के रूप में हुई है जो कि प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक था। वह हरियाणा से एक ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर पिलखुवा पहुंचा था। पुलिस का कहना है की प्रथम दृश्यता मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।
आपको बता दें कि मृतक की जेब से सफेद रुमाल भी बरामद हुआ है जिस पर उसका और उसकी मां का नाम मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ है। सुरेंद्र के पिता धर्मपाल सेवानिवृत शिक्षक हैं और उसकी बहन भी शिक्षिका थी जिसने करीब डेढ़ साल पहले आत्महत्या की थी।
सोमवार को सुरेंद्र घर से स्कूल जाने की बात कह कर निकला था लेकिन रात तक वह वापस नहीं लौटा। कॉल डिटेल्स के अनुसार सोमवार की रात करीब 2:00 बजे सुरेंद्र की अपनी मां से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद मंगलवार को गांव वालों ने सुरेंद्र का शव पेड़ से लटका देखा। प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से शव लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करियर को लेकर है कंफ्यूज, तो एजुकेशन फेयर में लें FREE सलाह: 9899880100



























