👁 0 views Views
शराब लेकर जा रहे दो धंधेबाज पुलिस के हत्थे चढ़े
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने बाइक पर शराब लेकर जा रहे दो युवको को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने 48 पव्वे शराब बरामद की है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से अवैध शराब के 48 पव्वे बरामद किए है।आरोपी कस्बा गढ़मुक्तेश्वर के रविदास चौक का बदलू व तहसील कम्पाउंड का सरफराज है।पुलिस ने आरोपियो को जेल भेज दिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























