हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदूषण के स्तर सुधारने के लिए हापुड़ नगर पालिका परिषद अब अंतिम स्मोक गन का इस्तेमाल करेगी। एंटी स्मॉग गन से जगह-जगह छिड़काव किया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा करीब 22 लाख रुपए की दो एंटी स्मोक गन नगर पालिका परिषद हापुड़ को सौंपी गई है जिनकी मदद से एयर क्वालिटी इंडेक्स को सुधारा जा सकेगा। बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर पालिका परिषद द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के बाद दो एंटी स्मोक गन सौंपी गई हैं जिसे पानी के टैंक से जोड़ा जाता है और हाई प्रेशर के जरिए 50 से 100 माइक्रोन की छोटी बूंद का हवा में छिड़काव किया जाता है। इसे पेड़ों की धुलाई के लिए भी इस्तेमाल भी किया जाता है। इन दोनों का जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

























