हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय -जनपद हापुड़ के चैस एसोसिएशन के अध्यक्ष व् जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशनस हापुड़ के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशनस के प्रांगण में दिनांक 16.04.2024 को हापुड़ जनपद अंडर-17 के चैस चैंपियंस का ट्रायल कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। यू०पी स्टेट चैस चैंपियनशिप अंडर -17, 2024-25 इंटरनेशनल रेटिंग के तत्वावधान में यू०पी चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन कौशाम्बी द्वारा दिनांक 18-20 अप्रैल 2024 तक रामजी होटल,कोखरा,कौशाम्बी में आयोजित की जा रही है। डॉ० आयुष सिंघल ने यह भी अवगत कराया कि यह प्रतियोगिता राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी जिसमे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अंडर-17 चैस के खिलाडी प्रतिभाग करेंगे ।
हमारे जनपद हापुड़ के लिए बड़े ही गौरव का विषय है की हापुड़ के अंडर-17 के खिलाडी जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशनस के प्रांगण में आयोजित चैस चैंपियनशिप के ट्रायल के आधार पर चयनित होकर यू०पी स्टेट चैस चैंपियनशिप अंडर -17, 2024-25 में प्रतिभाग करते हुए विजयी होकर हापुड़ जनपद का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर हापुड़ चैस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ० आयुष सिंघल ने मीडिया के द्वारा सभी खिलाड़ियों को ट्रायल में आने के लिए जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशनस हापुड़ में आमंत्रित किया है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600



























