👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिंदल नगर बिजली घर रविवार आज 9 घंटे बंद रहेगा जिसके चलते बिजली घर से जुड़े क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि वीसीवी मशीन बदले जाने के कारण सेंचुरी प्रथम, द्वितीय, तृतीय वॉटर प्रोफिंग, सेंचुरी पंचम की सप्लाई सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्रभावित रहेगी। इसके साथ ही 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र टेक्सटाइल सेंटर, गोपाल जी, सरस्वती एवं पराग फीडर की सप्लाई दोपहर तीन से शाम 7:00 बजे तक बंद रहेगी।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288




























