सशस्त्र संघर्ष में वांछित को पुलिस ने जेल भेजा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना कपूरपुर पुलिस ने दो माह पहले कोटला सालेपुर में दो पक्ष के बीच हुए सशस्त्र संघर्ष में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी कोटला सालेपुर का रहीस है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कपूरपुर पुलिस ने करीब दो माह पूर्व ग्राम सालेपुर कोटला में दो पक्षों में हुए विवाद व झगड़े की घटना में फरार व वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध असलहा मिला है।आरोपी गांव सालेपुर कोटला का रहीस है।
विशाल किताब घर से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें प्राइवेट बुक्स : 9528182700, 9457100571




























