👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोकसभा चुनाव के चलते हापुड़ की पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने जनपद में 2700 से ज्यादा लाइसेंस धारकों के शस्त्र जमा करा दिए हैं। इसके अलावा जनपद में 13 हजार लोगों के मुचलके भी पाबंद किए गए हैं। हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब हर किसी शस्त्र लाइसेंस धारक को अपना शस्त्र जमा करने की जरूरत नहीं है।
पुलिस द्वारा चिन्हित लोगों को ही शस्त्र जमा करना होगा। यह वह लोग होंगे जिन पर किसी प्रकार का कोई मुकदमा या फिर जमानत पर जेल से बाहर होंगे। शांति भंग, चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के भी शस्त्र जमा कराए जाएंगे। जनपद हापुड़ में 46 हजार के करीब शस्त्र लाइसेंस धारक हैं।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400



























