गढ़: आग लगने से लाखों रुपए का हुआ नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट में गंगानगर और अल्लाह बख्शपुर में लगी आग के कारण लाखों रुपए का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि उस दौरान कोई जानहानी नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
गंगानगर के रहने वाले आशुतोष ने बताया कि बुधवार की शाम को उन्होंने पूजा करने के बाद दीपक जलाकर मंदिर में छोड़ दिया था। दीपक की ज्योत से किसी तरह झोपडड़ीनुमा मकान में आग लग गई जब तक आशुतोष कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन तब तक आग की चपेट में पड़ोसी विमल की झोपड़ी भी आ चुकी थी। उस दौरान दोनों मकान जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि आशुतोष और विमल की झोपड़ी में रखा लाखों का सामान और नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।
वहीं दूसरा मामला गांव अल्लाहबख्शपुर से सामने आया है जहां गुरुवार को एक व्यक्ति के मकान के पास बनी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने समय रहते आग पर काबू पा लिया। अन्यथा आग की चपेट में झोपड़ी के पास बना मकान भी आ सकता था। इस दौरान भारी नुकसान हो गया लेकिन गनीमत यह रही कि किसी की जान हानी नहीं हुई।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051

































