त्योहारों व चुनाव को लेकर पुलिस एक्टिव मोड में
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाला हुआ है। जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग भी की। कानून व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने बाबूगढ़ के मुख्य चौराहा, डिपो रोड, मेन रोड आदि क्षेत्रों में पैदल गश्त की और जगह-जगह सुरक्षा बल को तैनात किया। त्योहारों के साथ-साथ आगामी चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन एक्टिव मोड में है जिसने लोगों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराएं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


































