ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर कवि नगर के पास से गुजर रही रेलवे लाइन पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त 32 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी कोटला सादात के रूप में हुई है जो फिलहाल अशोक नगर जनपद हापुड़ में रह रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार की रात का है जब 32 वर्षीय अरुण जैसे ही रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा तो वह संगम एक्सप्रेस की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अरुण मूल रूप से कोटला सादात का रहने वाला था जो कि अविवाहित था और फिलहाल अशोक नगर हापुड़ में रह रहा था। राहगीरों व स्थानीय लोगों ने जब कटा हुआ शव देखा तो तुरंत पुलिस को मामले से कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
होलसेल दामों पर खरीदें फैंसी हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक तिजोरी भी उपलब्ध: 9837035492

































