मेरठ-हापुड़ सीट भाजपा के लिए चुनौती से कम नहीं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर कड़ा मुकाबला बनता जा रहा है औऱ यह मुकाबला भाजपा के लिए चुनौती भरा है। इस सीट पर भाजपा लगातार तीन बार विजयी रही है और भाजपा चौथी बार विजय श्री पाने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रही है।
ये भी पढ़ेःअवैध रूप से संचालित ओयो होटल में बढ़ रही ग्राहकों की संख्या
भापजा प्रत्याशी अरुण गोविल भले ही मेरठ में जन्में हों और शिक्षा भी मेरठ में हुई है। इस क्षेत्र में विपक्षी भाजपा प्रत्य़ाशी को बाहरी प्रत्याशी होने का प्रचार कर रहे है। अरुण गोविल को भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा टिकट देने के बाद भाजपा में स्थानीय स्तर पर आए बदलाव व अंदरुनी मामलों से निबटने के साथ-साथ विपक्ष के प्रचार से मुकाबला करना पड़ रहा है। विपक्ष भी भाजपा को पटखनी देने की रणनीति बनाता दिख रहा है। वैसे इस सीट पर भाजपा, सपा-बसपा की रणनीति में फंसी दिख रही है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर 8 प्रत्य़ाशी चुनाव मैदान में है और इस सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789


































