हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ढबारसी रोड पर बाइक सवार तीन युवकों ने फैक्ट्री में काम करने वाले दो कामगारों को जमकर पीटा। आरोपियों ने इस दौरान पंच, सरिया और लाठी-डंडों से कामगारों को पीट-पीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद कर्मचारी पहुंचे और किसी तरह उन्हें बचाया। पुलिस ने मामले में दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। योगेंद्र निवासी गांव औरंगाबाद दतैड़ी ने बताया कि 6 अप्रैल को जिंदल नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे कि रास्ते में सौरभ और राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज कर अभद्रता शुरू कर दी जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पंच, सरिये और लाठी-डंडों से उन्हें जमकर पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर फैक्ट्री में काम करने वाले मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें बचाया। आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400


































