विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगों के साथ ठगी करने वाले साइबर ठग को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 58 पासपोर्ट, 122 वीजा, 30 रबर मोहरे, लैपटॉप, तीन मोबाइल, बारकोड स्कैनर, एक हजार रुपए की नकदी और एक कार को बरामद किया है। बेरोजगार लोगों को टारगेट कर विदेश में नौकरी लगने वाले इस जालसाज का नाम राशिद पुत्र बाबू शेख निवासी गांव हकीमगंज थाना अजीम नगर जनपद रामपुर है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हापुड़ में पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार किए गए साइबर ठग रशीद के अनुसार वह मोबाइल में सऊदी अरब के नंबर से व्हाट्सएप इंस्टॉल कर लोगों को व्हाट्सएप पर फोन करता था और अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा भी दिया करता था। लोगों को विश्वास में लेकर आरोपी उनका पासपोर्ट मंगवाकर उन्हें फर्जी वीजा, फर्जी टिकट, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र और पासपोर्ट पर एंबेसी की फर्जी मोहर लगाकर उन्हें भेज कर विश्वास दिलाता था और ऑनलाइन पैसे लेकर लोगों को ठगता था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद साइबर पुलिस ने संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो साइबर ठग को पुलिस ने छिजारसी टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लग्जरी लाइफ जीने का आदी है जिसके कब्जे से पुलिस ने महिंद्र एक्सयूवी कार, एक हजार रुपए नकद, 58 पासपोर्ट, 122 वीजा, 30 रबर मोहरे, एक लैपटॉप, बारकोड स्कैनर, तीन मोबाइल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103




























