रिटायर्ड दरोगा पर चलाई गोली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक रिटायर्ड दरोगा पर युवक द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। फायरिंग के दौरान सेवानिवृत्त दरोगा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जो मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

हापुड़ के अर्जुन नगर निवासी रविंद्र शर्मा रिटायर्ड दरोगा है जिन्होंने वरुण कौशिक पुत्र सुरेंद्र कौशिक निवासी मोहल्ला गीता कॉलोनी जरौठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वरुण मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। रिटायर्ड दरोगा सोमवार को जब दिल्ली रोड पर स्थित एक बुक डिपो पर किताब खरीदने के लिए आया तो खाली पड़े मैदान में आरोपी वरुण कौशिक ने उसे बुलाकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने रिटायर्ड दरोगा पर फायरिंग कर दी जिसमें वह बाल बाल बच गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और मुकदमा दर्ज कर लिया।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051































