हापुड़ डिपो को मिली छह नई बसें, बेड़े में बसों की संख्या बढ़कर हुई 124












हापुड़ डिपो को मिली छह नई बसें, बेड़े में बसों की संख्या बढ़कर हुई 124

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। उनकी सुविधा के लिए हापुड़ डिपो को छह नई बसें मिली हैं जिससे विभिन्न मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और हापुड़ डिपो की आय में भी बढ़ोतरी होगी।

हापुड़ डिपो के बेड़े में 118 अनुबंध और निगम की बसे थी जिन्हें लखनऊ, बरेली, दिल्ली, सीतापुर, मोदीनगर, किठौर सहित विभिन्न मार्गों पर चलाया जाता है। सैकड़ों की संख्या में यात्री इन बसों से यात्रा करते हैं। लोकल मार्ग पर प्रत्येक 15 मिनट में बस मिलती है लेकिन दिल्ली-नोएडा मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होने से बसों की किल्लतों से जूझना पड़ता था। कौशांबी डिपो से हापुड़ डिपो की बसों का लंबे मार्गों पर संचालन किया जाता है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डिपो ने पिछले महीने शासन से 10 बसों की मांग की थी जिनमें से चार बसें तभी उपलब्ध हो गई थी। शेष 6 बसें भी रविवार को डिपो पहुंच गई हैं जिनका यात्रियों के लिए संचालन भी शुरू हो गया है। डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 124 पहुंच गई है। हापुड़ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि छह नई बसें डिपो के बेड़े में शामिल हुई है। तीन बसों का संचालन कोटद्वार, दो बसों को हल्द्वानी और एक बस का संचालन टनकपुर मार्ग पर किया जाएगा।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010










  • Related Posts

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    🔊 Listen to this ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनफद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक…

    Read more

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    🔊 Listen to this हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद ने गुरुवार को हापुड़ के अतर पुरा चौराहा, गोल मार्केट, रेलवे रोड…

    Read more

    You Missed

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

    बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

    ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

    ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

    पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला

    पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला
    error: Content is protected !!