बियर ले जा रहा ट्रक पलटा, लोगों ने जमकर लूटी केन












हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ और मेरठ के बॉर्डर पर स्थित खरखौदा में बियर से भरा 10 टायरा ट्रक एक कार को बचाने के कारण अनियंत्रित होकर हाईवे से उतरकर खेतों में जाकर पलट गया। इस दौरान चालक और परिचालक ट्रक के केबिन के भीतर फंस गए जो केबिन तोड़कर बाहर आए। परिचालक सड़क हादसे के दौरान घायल हो गया। वहीं लोग बियर को लूट कर ले गए। सूचना पर हापुड़ और मेरठ की पुलिस तथा दोनों जनपदों से आबकारी विभाग की टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस दौरान लाखों का नुकसान हो गया।

कार को बचाने के चलते हुआ हादसा:

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सोमवार की रात करीब 8:00 बजे के आसपास का है। जब बियर की केन से लदा एक 10 टायरा ट्रक मेरठ से आगरा जा रहा था। जैसे ही वह धीरखेड़ा बाईपास के समीप पहुंचा तो एक स्विफ्ट डिज़ायर कार को बचाने के चलते ट्रक अनियंत्रित हो गया जिसे सोनू कुमार पुत्र राकेश निवासी नगला गार्वी बुलंदशहर चला रहा था। ट्रक हाईवे से उतरकर खरखौदा क्षेत्र में स्थित हरसरन त्यागी के खेतों में जाकर पलट गया। सड़क हादसे के दौरान चालक सोनू कुमार अपने साथी परिचालक पवन कुमार पुत्र सतपाल सिंह निवासी दौलत नगर अनूपशहर बुलंदशहर ले साथ केबिन में फंस गया जो किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद बाहर आए। इस दौरान पवन कुमार को चोट आई है। चालक सोनू ने बताया कि कार सवार को बचाने के चलते यह हादसा हुआ।

लोग लूटकर ले गए बियर:

सड़क हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोग और राहगीर तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े जिनमे से कई तो बियर की कैन लूट कर भाग गए। सूचना मिलने पर हापुड़ और मेरठ की आबकारी विभाग की तथा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों का हाल जाना। साथ ही जांच शुरू कर दी।

रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400









  • Related Posts

    रविंद्र गुप्ता पश्चिम उ.प्र. संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ के जिला संरक्षक बनें

    🔊 Listen to this रविंद्र गुप्ता पश्चिम उ.प्र. संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ के जिला संरक्षक बनें हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिम उ0प्र0 संयुक्त व्यापार मंडल, हापुड़ की बोर्ड मीटिंग आयोजित की…

    Read more

    खून से लथपथ मिली छात्रा का मामला, मौके से एक ब्लेड भी बरामद

    🔊 Listen to this खून से लथपथ मिली छात्रा का मामला, मौके से एक ब्लेड भी बरामद हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को कुचेसर चौपला…

    Read more

    You Missed

    रविंद्र गुप्ता पश्चिम उ.प्र. संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ के जिला संरक्षक बनें

    रविंद्र गुप्ता पश्चिम उ.प्र. संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ के जिला संरक्षक बनें

    खून से लथपथ मिली छात्रा का मामला, मौके से एक ब्लेड भी बरामद

    खून से लथपथ मिली छात्रा का मामला, मौके से एक ब्लेड भी बरामद

    JOB ALERT: सिक्योरिटी गार्ड व घरेलू सहायक की आवश्यकता, योग्यता के अनुसार मिलेगा वेतन: 9627222133

    JOB ALERT: सिक्योरिटी गार्ड व घरेलू सहायक की आवश्यकता, योग्यता के अनुसार मिलेगा वेतन: 9627222133

    गढ़: गंगा स्नान के लिए आए जनपद रामपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी की मौत

    गढ़: गंगा स्नान के लिए आए जनपद रामपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी की मौत

    लूट की सूचना निकली फर्जी, कुछ ही घंटों में खुल गई पोल

    लूट की सूचना निकली फर्जी, कुछ ही घंटों में खुल गई पोल

    गाली देने का विरोध करने पर किशोर पर किया चाकू से हमला

    गाली देने का विरोध करने पर किशोर पर किया चाकू से हमला
    error: Content is protected !!