गुंडों को तमंचे सप्लायर को पुलिस ने पकड़ा, हथियारों का जखीरा बरामद












गुंडों को तमंचे सप्लायर को पुलिस ने पकड़ा, हथियारों का जखीरा बरामद

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना पिलखुवा पुलिस ने एक ऐसे हथियार सप्लायर को पकड़ा है जो तमंचे तैयार करके गुंडों को 5 से 7 हजार रुपए में बेचकर धन कमाता था। पुलिस ने हथियार सप्लायर के कब्जे से 9 तमंचे, 12 अधबने तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस तथा तमंचे बनाने में प्रयुक्त औजार आदि बरामद किए है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा जितेंद्र शर्मा ने रविवार की दोपहर पत्रकारों को बताया कि थाना पिलखुवा पुलिस को एक सटीक सूचना मिली थी कि मूर्ति देवी इंटर कालेज के सामने बंद पड़े एक मकान में अवैध शस्त्र बनाकर गुंडों को सप्लाई करने का धंधा होता है। पुलिस ने सूचना को सटीक मानकर बंद पड़े मकान में छापा मारकर मौके से न्यू आर्य नगर पिलखुवा के दिनेश को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 9 तमंचे, 12 अधबने तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस तथा तमंचे बनाने में प्रयुक्त औजार आदि बरामद किए है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह गुंडो तत्वों को आन डिमांड तमंचे सप्लाई करता है और वह एक तमंचा 5 से 7 हजार रुपए में बेचता था। पकड़े गए आरोपी पर करीब आधा दर्जन मुकद्दमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया है।

विशाल किताब घर से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें प्राइवेट बुक्स : 9528182700, 9457100571









  • Related Posts

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

    🔊 Listen to this जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का…

    Read more

    7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा

    🔊 Listen to this 7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटी पनीर के खिलाफ…

    Read more

    You Missed

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

    7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा

    7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा

    बाबूगढ़: घेर में कूमल कर आठ बकरियां की चोरी

    बाबूगढ़: घेर में कूमल कर आठ बकरियां की चोरी

    खाली प्लॉट में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

    खाली प्लॉट में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

    फरार चल रहे पांच बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

    फरार चल रहे पांच बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

    हापुड़: गांव बदनौली में दो व्यक्तियों को पीटने के मामले में चार पर मुकदमा

    हापुड़: गांव बदनौली में दो व्यक्तियों को पीटने के मामले में चार पर मुकदमा
    error: Content is protected !!