हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई जिससे अस्पताल में मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। परिजन मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग पर अड़े रहे।

जानकारी के अनुसार गांव गोयना निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी 40 वर्षीय बहन सुनीता देवी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उसे आनंद विहार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप के अनुसार मंगलवार की सुबह सुनीता को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सक उसका इलाज करने के लिए नहीं पहुंचे। अस्पताल के कर्मचारी ही उसकी बहन का इलाज करते रहे। जब वेंटिलेटर पर ले जाने की नौबत आई तो स्टाफ ने चिकित्सक को बुलाने के लिए कहा। शाम करीब 6:30 बजे सुनीता की मौत हो गई। तीन घंटे तक कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और मामले में कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू कर दी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























