हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के एक मोहल्ला निवासी युवक को सोशल मीडिया के जरिए एक युवती से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली लेकिन सवा साल में ही टकराव इतना बढ़ गया है कि दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला गढ़ कोतवाली तक पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गढ़ निवासी एक युवक की करीब सवा साल पहले गाजियाबाद निवासी एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई जो कि प्यार में बदल गई जिसके चलते दोनों ने परिजनों की मर्जी के बिना एक दूसरे से शादी कर ली और प्रेम विवाह रचा लिया जिसके सवा साल तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन पिछले कुछ दिनों से टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। पति-पत्नी ने एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पति-पत्नी को समझाने का प्रयास कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































