हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मीरा रेती निवासी हनी कुमार का शव किसान के आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। हनी दो दिनों से लापता था जिसका शव ग्रामीणों ने मंगलवार को पेड़ से लटका देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी।

25 वर्षीय हनी कुमार पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहा था जिसे लेकर परिजन भी उसका उपचार करा रहे थे। दो दिन पहले वह घर से बिना बताए लापता हो गया और कहीं चला गया। मंगलवार की दोपहर हनी का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में कोहराम मचा है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर






























