भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के स्वागत में सैलाब उमड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से नामांकन करने के बाद भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल बुधवार को पहली बार हापुड़ पहुंचे। रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को देखने के लिए लोगों, जिनमें महिलाएं बड़ी तादाद में शामिल थी, का सैलाब उमड़ पड़ा।
हापुड़ के मेरठ तिराहा पर भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल की अगुवानी विधायक विजयपाल आढ़ती, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर पूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, पूर्व चेयरमैन मालती भारती, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पायल गुप्ता व नमामि गंगा की संचोजिका अलका निम सहित बड़ी तादाद में भाजपाइयों ने की।

हापुड़ पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने डा.भीमराव अम्बेडकर, चौधरी चरण सिंह व डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा प्रत्याशी ने संकल्प लिया कि वे महापुरुषों के आदर्शो पर चल कर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।
भाजपा प्रत्याशी हापुड़ की शक्तिपीठ मां चंडी जी तथा हनुमान नगरी में स्थापित श्री हनुमान मंदिर भी गए, जहां उन्होंन दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का काफिला जिस मार्ग से गुजरा लोगों न हाथ हिला कर अभिवादन कया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























