👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रजिस्ट्री कार्यालय को गत वर्ष 287 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। रजिस्ट्री विभाग को गत वर्ष 319 करोड़ 26 लाख रुपए का राजस्व का लक्ष्य शासन स्तर से दिया गया था लेकिन विभाग को 32 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

जनपद हापुड़ के धौलाना व गढ़ में एक-एक रजिस्ट्री कार्यालय और हापुड़ में दो रजिस्ट्री कार्यालय हैं। लक्ष्य के मुकाबले विभाग को 287 करोड़ रुपए का राजस्व मिला जिसमें धौलाना तहसील ने सर्वाधिक राजस्व 125 करोड़ रुपए हासिल किया। हापुड़ द्वारा 116 करोड़ और गढ़ द्वारा 46 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। इस वर्ष शासन द्वारा 329 करोड़ रुपए का लक्ष्य मिला है।
II CLASS से X CLASS तक की ट्यूशन क्लास के लिए कॉल करें: 875533212



























