👁 0 views Views
पंजाब की सशस्त्र महिला बटालियन हापुड़ पहुंची
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोकसभा चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी तथा पंजाब महिला पुलिस जनपद हापुड़ पहुंच गई है और जनपदीय पुलिस के साथ शहरी व ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च कर रही है। पंजाब महिला पुलिस ने थाना हाफिजपुर क्षेत्र में पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है।

बता दें जनपद हापुड़ में गाजियाबाद, मेरठ व अमरोहा लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। पुलिस लोकसभा चुनाव शांतिपूर्व व पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए कमर कस ली है औऱ गुंडों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261


























