हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बछलौता फ्लाईओवर के नीचे गुरुवार की दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और गाड़ी को कब्ज में ले लिया। चालक की तलाश जारी है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

बुलंदशहर के थाना बीवी नगर क्षेत्र के गांव तिबड़ा का उमेश अपनी पत्नी पारुल के साथ गुरुवार को बाइक पर सवार होकर किसी काम से हापुड़ जा रहा था। जैसे ही वह बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा तो सामने से आ रही गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार उमेश और पारुल चोटिल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराई गया। वहीं कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261




























