दरोगा पर वकील के साथ मार पिटाई का आरोप लगा न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ता गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं का कहना है कि हापुड़ बार के सदस्य दानिश मलिक एडवोकेट के साथ गढ़ गेट के चौकी प्रभारी ने बाल पकड़कर मारपीट की है और अवैध रूप से उन्हें चौकी में बंद कर दिया। साथ ही उत्पीड़न भी किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते वकीलों में रोष व्याप्त है जिसके चलते अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस संबंध में हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष रामनिवास सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता और सचिव विकास कुमार त्यागी एडवोकेट के संचालन में आहुत की गई बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया जिसके पश्चात अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
II CLASS से X CLASS तक की ट्यूशन क्लास के लिए कॉल करें: 875533212



























