👁 0 views Views
सेवा भारती की प्रान्तीय बैठक में शामिल होंगे हापुड के पदाधिकारी
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): सेवा भारती के जिला पदाधिकारियों तथा जिला कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र गौड एडवोकेट के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा ने की तथा संचालन जिलामंत्री ओमप्रकाश ने किया। बैठक मे आगामी 30,31 मार्च को मेरठ मे आयोजित प्रान्तीय बैठक मे भाग लेने के सम्बन्ध मे व्यापक विचार-विमर्श हुआ। बैठक मे सेवा भारती के जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार तथा शशी गोयल, जिला कारयकारणी सदस्य अरुण शर्मा, रवींद्र कुमार सत्येन्द्र गौड एडवोकेट आदि उपस्थित हुए।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर



























