हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ अमरोहा सीट से गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली का पुतला फूंकना लोगों को भारी पड़ गया। गढ़ पुलिस ने दानिश अली का पुतला फूंकने के मामले में 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गढ़ के थाना प्रभारी विनोद पांडे ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गढ़ अमरोहा लोकसभा सीट से सांसद कुंवर दानिश अली को गठबंधन ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कुंवर दानिश अली के खिलाफ कुछ लोगों ने बुधवार को जमकर नारेबाजी की और गढ़मुक्तेश्वर के गांव वैठ मोड पर उन्होंने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए दानिश अली का पुतला भी फूंका जिसकी सूचना गढ़ थाने में तैनात दरोगा मुनेन्द्र कुमार को लगी। सूचना मिलने पर वह तुरंत वेठ मोड पर पहुंचे तो पता चला कि आरोपियों ने काफी देर तक नारेबाजी भी की है जो कि कार में सवार होकर दिल्ली की ओर रवाना हो गए जिनकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288



























