हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में स्थित एक मकान में मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने दम तोड़ दिया है। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि महिला 85 शफीसदी झुलस चुकी थी जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह बेलदारी करने वाले मुर्सलीन के घर में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने के दौरान घर में मौजूद मुर्सलीन की पत्नी राबिया बुरी तरह झुलस गई जिसके बाद शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान राबिया की मृत्यु हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसने एक युवक को भी हिरासत में लिया है।
अपनी दुकान, स्कूल, फैक्ट्री, की Website & App बनवाने के लिए या अपना बिज़नेस ऑफलाइन से ऑनलाइन करने के लिए संपर्क करें Mob – 9105245101

































