👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी एक युवक की हरदोई में सड़क हादसे के दौरान मृत्यु हो गई। गांव निवासी शादाब एक बस पर परिचालक था जो कि चार दिन पहले ही बस पर गया था। बताया जा रहा है कि सोमवार को बस हरदोई में एक पेड़ से टकरा गई जिसके बाद आगे की तरफ बैठा शादाब बस का शीशा तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादाब की मृत्यु से परिवार में कोहराम मचा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























