हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले अर्जुन कुमार पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के साथ लंदन में एक महीने तक अप्राकृतिक यौन संबंध बनाएं। पति एक युवती के साथ फिलहाल लिव इन में रह रहा है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन के एक मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 25 जून 2023 को हापुड़ निवासी अर्जुन कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद पति और पत्नी लंदन चले गए। महिला ने आरोप लगाया कि वह लंदन में एक महीने तक रहे और पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाएं। इसी के साथ पीड़िता ने और भी आरोप लगाए जिसका कहना है कि उसका पति एक युवती के साथ लंदन के टोरंटो में लिव इन में रह रहा है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261




























