हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑनलाइन ठग लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के पेंतरे अपना रहे हैं। अब साइबर ठगों ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर के रहने वाले अंकित के साथ 50 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंकित ने बताया कि 10 दिसंबर 2023 को उसके फेसबुक अकाउंट पर मनीष शेट्टी नाम से एक युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। पीड़ित ने फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी ने खुद को इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताया। पीड़ित ठग की बातों में आ गया और उसने एक वेबसाइट का लिंक ओपन कर दस हजार रुपए निवेश कर दिए। इसके बाद आरोपी ने साइबर ठग को 22 हजार रुपए भेज दिए। ऐसे में पीड़ित का विश्वास आरोपी के प्रति और बढ़ गया और धीरे-धीरे उसने कई बार में लगभग 50 लाख रुपए का निवेश कर दिया लेकिन अब उसका अकाउंट डिलीट हो गया और आरोपी का फोन बंद आ रहा है। खुद को ठगा महसूस होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600




























