👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना के गांव दहीरपुर रजकपुर में रजवाहा ओवरफ्लो होने के कारण ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक धौलाना के अध्यक्ष सुंदर सिंह गुर्जर ने मामले में उप जिलाधिकारी धौलाना को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि गांव के खेतों की सिंचाई डासना राजवाहे से होती है और इस समय पानी की जरूरत नहीं है लेकिन पानी ओवरफ्लो होने के कारण किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। समय से मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























