हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वर्णकार संघ हापुड़ ने शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। आपसी प्रेम सौहार्द के रंग-बिरंगे त्यौहार होली पर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और एक दूसरे को जमकर गुलाल लगाया। हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित शक्ति वाला में श्री स्वर्णकार मेढ़ क्षत्रिय धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर करीब 1:00 बजे बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रधान राजेश वर्मा उर्फ लल्लू ने सभी को होली की शुभकामनाएं और बधाई दी।
स्वर्णकार संघ समाज ने खूब हर्ष व उल्लास के साथ होली मिलन समारोह सत्ती वाडा धर्मशाला में मनाया जिसमें स्वर्णकार संघ के प्रधान राजेश वर्मा ( लालू) कोषाध्यक्ष दीपक वर्मा महामंत्री अभिषेक वर्मा (मेरठ वाले) ने मिलकर सभी स्वर्णकार भाइयों का स्वागत किया और गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दी। सभी ने समारोह का आनंद लिया जिसमें समाज के संरक्षक गण नरेश वर्मा मेरठ वाले, नवीन वर्मा (पटवारी) , अशोक कुमार वर्मा (अहमदानगर वाले) , विनोद वर्मा (पोत) कार्यकारिणी के सदस्य जेसे सुमित वर्मा ,पंकज राणा, राहुल राणा, विजय वर्मा , सुरेंद्र वर्मा, राकेश वर्मा,सचिन वर्मा ,अशोक वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, नीलू वर्मा, मोहन वर्मा, मुकेश वर्मा, नवीन वर्मा, रिंकू वर्मा, बबलू वर्मा, बृजेश वर्मा , आदि ने सभी का स्वागत किया जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने मिलकर आनंद उठाया। होली के रंग में रंग कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
स्वर्णकार संघ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं



























