👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एल एस डी डी ए वी पब्लिक स्कूल, पिलखुवा के प्रांगण में होली मिलन का कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विन्ध्य शक्ति सभी शिक्षकों एवम् छात्रों को होली की अनंत शुभकामनाएं देते हुए बताया कि होली शांति एवम् समृद्धि का पर्व है। होली के रंगों की तरह सभी का जीवन खुशहाल होना चाहिए । कार्यक्रम में सभी छात्रों एवम् शिक्षकों ने भी एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
II CLASS से X CLASS तक की ट्यूशन क्लास के लिए कॉल करें: 875533212



























