गढ़मुक्तेश्वर बार एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया
हापुड़, सीमन/मोनू शर्मा (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर बार एसोसिएशन के वकीलों ने होली मिलन समारोह में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। अधिवक्ता अनिल गौतम पूर्व सचिव व अधिवक्ता नैनपाल सिंह पूर्व अध्यक्ष व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने होली को आपसी सौहार्द बढ़ाने वाला पर्व बताया।
शुक्रवार को कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन के होली मिलन समारोह में राजवीर सिंह बार एसोसिएशन अध्यक्ष व अनिल गौतम पूर्व सचिव व अधिवक्ता संजय निषाद ने सभी वकीलों के साथ होली खेली। इस अवसर पर समस्त अधिवक्ताओं में संजीव कुमार सैनी अभिषेक सिंह राजीव राणा दिनेश संदीप कुमार हरित अमित निषाद मोनू शर्मा मुकेश शर्मा संजीव सामंत राज आदि लोग उपस्थित रहे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288




























