रेलवे रोड पर 8 लाख रुपए गज के दाम मांगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे रोड पर जमीन के दामों में आग लगी पड़ी है। अभी तक 6 लाख रुपए गज के दाम होने की आवाज सुनाई दे रही थी, परंतु अब 100 गज के एक मकान के 8 करोड़ मांगने की आवाज सुनाई दे रही है।
बताते हैं कि रेलवे रोड पर शिवपुरी के पास करीब 100 गज में एक मकान बना है। जिसकी बिक्री हेतु सौदा बाजार में है। बिचौलियों ने बताया कि भवन मालिक 8 लाख रुपए गज के दाम मांग रहा है। कोई काली पूंजी वाली ही इस सौदे को ले सकता है।
आम लोगों की जुबान से यह सुनसे को मिलता है कि कोई काम धाम नहीं है, यह रोना रोने वाले ही प्रोपर्टी खरीद रहे है और कालेधन के निवेश के बल पर ही काला धन कमा रहे है। सरकार को रेलवे रोड पर गत दो वर्षों के बैनामों का जांच करानी चाहिए।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400





























