देखिए,आबकारी विभाग का यह कैसा अभियान,कुछ हाथ नही लगा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड का आबकारी विभाग चैकिंग के दौरान बैरंग लौट रहा है जबकि पुलिस रोजान शराब पकड़ रही है।पुलिस ने यूपीएसआईडीई क्षेत्र धौलाना में तस्करी की शराब का एक गोदाम भी पकड़ा है।
होली पर्व और लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अवैध शराब के परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी,हापुड़ के पर्यवेक्षण मे बीती शाम 22 मार्च 2024 को छापामार कार्रवाई की गई, परन्तु टीम बैरंग रही।
प्रियंका गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 मय स्टाफ के साथ आज उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर व पुलिस क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेशवर के साथ संयुक्त रुप से श्याना चौपला देशी/बीयर/विदेशी शराब दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया व उनके बाद चीतोंडा के जंगल में दबिश की गई।दबिश के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अवैध शराब बरामद नहीं हुई है।
विपिन कुमार मैनवाल आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 धौलाना मय स्टाफ द्वारा आज देशी/विदेशी/बीयर धौलाना, देहरा शराब दुकानों का थाना प्रभारी धौलाना के साथ संयुक्त आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान दुकानों पर स्टॉक सत्यापन किया गया, QR कोड स्कैन कर गहनता से जांच की गई।
हिमांशु कर्दम आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 हापुड़ मय स्टाफ व पुलिस उपाधीक्षक क्षेत्र सदर द्वारा संयुक्त आज देशी/विदेशी/बीयर नई मंडी, देशी इंद्र गड़ी मोती कॉलोनी, विदेशी/बीयर तगासराय , शराब दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान QR कोड स्कैन कर गहनता से जांच की गई। cctv कैमरो की दिशा पर ध्यान दिया गया और साथ यह भी निर्देश दिए गए कि cctv कैमरे 24 घंटे क्रिया शील रखे जाएँ और १ महीने का बैकअप रखना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में यह भी सुनिश्चित किया गया कि केवल अधिकृत विक्रेता ही दुकान के अंदर मौजूद रहे।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537


























