हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में बुधवार को रेलवे रोड स्थित आनन्द स्वरूप बाल मुकुंद धमशाला में मेरठ की फ़न न लर्न कंपनी के तत्वावधान में होली महोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कंपनी के डायरेक्टर “पूजा गुप्ता (जो की पिलखुवा की बेटी हैं), व कंपनी के सह डायरेक्टर मीनल मनोहर, व विजेता शाह “ द्वारा प्रन्या मनोहर, व आरना शाह के पूर्ण सहयोग से 40 बच्चो को अंब्रेला पर तरह तरह से पेंटिंग करवायी गई व राधा कृष्णा संग फूलों की होली का मनमोहक कार्यक्रम भारतीय संस्कृति को सिखाते हुए आनंद पूर्वक पूर्ण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चो और अभिभावकों ने इस होली महोत्सव कार्यक्रम का पूरा आनंद लिया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























