दो विद्यार्थियों का भारतीय सैनिक स्कूल व गुरुकुल कुरुक्षेत्र स्कूल में चयन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धनौरा स्थित एक स्कूल के कक्षा 8 में पढ़ने वाले दो होनहार छात्र अर्जुन सिंह पुत्र अनुज सिवाल और करण सहवाग पुत्र मनोज कुमार (श्यामपुर) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल और गुरुकुल कुरुक्षेत्र स्कूल के एंट्रेंस एग्जाम क्लियर कर अपने माता-पिता और परिवार के साथ-साथ विद्यालय का नाम भी रोशन किया। करण सहवाग ने ऑल ओवर इंडिया 882 रैंक में अपना कीर्तिमान स्थापित किया।
बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ० आकांक्षा त्यागी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन पथ पर वे इसी प्रकार आगे बढ़ते रहे और एक दिन अपने परिवार, विद्यालय के साथ-साथ पूरे भारत में भी अपना नाम रोशन करें।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537






























