👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नामित किया है। इस अवसर पर देवेंद्र जाखड़ को बधाई देने वालों का सिलसिला लगा है। गांव सिकंदरपुर काकोड़ी के रहने वाले देवेंद्र जाखड़ को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है जिनका कहना है कि वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर























