हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिले के 10,000 उपद्रवी भी पुलिस की रडार पर है। 15000 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई करने का लक्ष्य रखा गया है। चुनाव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस यह कार्रवाई कर रही है।
वर्ष 2024 में अब तक पुलिस ने 6013 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद किया है, 14 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट, 51 अपराधियों को जिला बदर किया है। वहीं 50 के खिलाफ गैंगस्टर और 75 के खिलाफ गुंडा अधिनियम की कार्रवाई भी की गई है। अवैध शराब, अवैध शस्त्र फैक्ट्री के खिलाफ भी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं जिले के दस हजार उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी निगाह है।
II CLASS से X CLASS तक की ट्यूशन क्लास के लिए कॉल करें: 875533212


























