हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के वन विभाग के डिप्टी रेंजर की गाड़ी में कैंटर ने साइड मार दी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानहानी नहीं हुई। हालांकि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर गढ़ कोतवाली पहुंचाया और जांच शुरू कर दी।
वन विभाग में डिप्टी रेंजर जोगपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को वह कार में सवार होकर हापुड़ से ब्रजघाट स्थित वन विभाग कार्यालय जा रहे थे। स्याना चौपले के पास पहुंचे तो सामने से विपरीत दिशा में आ रहेकैंटर ने गाड़ी को साइड मार दी जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस दौरान उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक को पकड़ा और कोतवाली ले आई। मामले की जांच जारी है।
https://ehapurnews.com/buy-all-plastic-items-at-wholesale-price-from-one-shop/



























